
कतरास : कतरास बाजार के श्यामडीह स्थित स्वागत भवन में ‘एस्क्लेपियस वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले ‘फाइटर परिवार सुरक्षा योजना’ के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में आयुर्वेद को अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही, आयोजकों ने संस्था से जुड़कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने और आर्थिक रूप से सशक्त होने की विभिन्न तरकीबों एवं योजनाओं की जानकारी साझा की।
रॉयल डायमंड सुरेंद्र राणा रहे मुख्य अतिथि
इस अवसर पर राजस्थान से पधारे कंपनी के रॉयल डायमंड सुरेंद्र राणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली में निरोग रहने के लिए पारंपरिक आयुर्वेदिक तौर-तरीकों को अपनाना बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम का सफल संचालन बोकारो की रुक्मिणी देवी ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में कतरास के निरंजन महतो, त्रिलोचन दे सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
