
कतरास: बीसीसीएल के सिजुआ एरिया अंतर्गत तेतुलमारी कोलियरी में एक बड़ा स्कैम उभर कर सामने आ रहा है। आरोप है कि परियोजना पदाधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक नियमों की अनदेखी कर अपने चहेते कर्मियों को संडे एवं हॉलीडे का लाभ पहुंचा रहे हैं।

ट्रेड यूनियन को ऑडिशन धनबाद जिला के महामंत्री सह डुमरा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता महेश कुमार ने इस संबंध में सीएमडी को आवेदन देकर मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि आरटीआई के तहत उन्हें सूचना उपलब्ध कराते हुए बीसीसीएल ने बताया कि तेतुलमारी कोलियरी में विभागीय उत्पादन 5 नवंबर 2023 से पूर्णत: बंद है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब विभागीय उत्पादन बंद है तो फिर किसी कर्मी को संडे एवं हॉलीडे देना कितना सही है। लेकिन परियोजना पदाधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक ने नियमों की अनदेखी कर अपने चहेते कर्मियों को संडे एवं हॉलीडे का लाभ दिया, जिससे कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। महेश कुमार ने मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
