
कतरास : जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत सिजुआ 10 नंबर मोड़ के समीप स्थित काली मंदिर के सामने एवं 22/12 नमक फैक्ट्री के समीप धड़ल्ले से अवैध कोयला खनन जारी है। सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और बीसीसीएल के जिम्मेदार अधिकारी इस लूट को रोक पाने में अब तक नाकाम हैं। सिजुआ 10 नंबर मोड़ से महज कुछ ही दूरी पर सीआईएसएफ कैम्प है। फिर भी सीआईएसएफ इस लूट से पूरी तरह बेखबर जान पड़ती है। वहीं 22/12 नमक फैक्ट्री के समीप आधा दर्जन से अधिक अवैध मुहाने बनाकर दिन दहाड़े अवैध कोयला खनन कर कोयला तस्कर पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहे हैं। जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद भी जोगता पुलिस के द्वारा कोयला के अवैध ठिकानों पर कार्रवाई न करना जोगता पुलिस की कार्यशैली पर अब सवाल खड़ा करने लगा है।
