
कतरास: निर्वाचन आयोग के द्वारा झारखंड नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रत्याशियों ने अपने अपने रणनीति के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान को भी तेज कर दिया है। वार्ड नंबर 1 से पार्षद की प्रबल दावेदार मानी जा रही डॉक्टर मधुमाला भी अपने समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति बनाने के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दी है। मंगलवार की देर शाम उन्होंने कतरास राजबाड़ी के कई इलाकों में जनसंपर्क किया तथा लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं था न ही अपना कैरियर बनाने के लिए चुनाव लड़ रही हूं। क्षेत्र के लोगों के कहने पर ही वह चुनावी मैदान में उतरी है और अब हर हाल में चुनाव जीतकर वार्ड नंबर एक को विकास में एवं स्वच्छता में एक नंबर बनाना ही उनका लक्ष्य है। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।


