
धनबाद: नामांकन के आखिरी दिन वार्ड 26 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में बेबी सिंह ने अपने पति राजू सिंह एवं भारी सँख्या में अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में करियर बनाने के लिए चुनाव में नही आई है, बल्कि वार्ड 26 की तस्वीर बदलने आई है। पिछले कई सालों से यहाँ के लोग नालियों की सफाई, पानी, और सड़क की कमी से जूझते आ रहे हैं। वर्षों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता में है।

स्वच्छता के साथ साथ स्वास्थ्य सेवा केन्द्र को दुरुस्त करना तथा सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा ईमानदारी और विकास के संकल्प के साथ मैं इस चुनाव में उतरी हूं और मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जनता का विश्वास, भरोसा और आशीर्वाद मुझे वोट के रूप में मिलेगा।
