
धनबाद : नगर निकाय चुनाव को लेकर अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और राजकीय पॉलिटेक्निक का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के लिए चुनाव सामग्री डिस्पैच की व्यवस्था देखी गई। बैलट बॉक्स व अन्य सामग्री रखने के स्थान, बेंच-डेस्क की उपलब्धता, पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कार्मिक कोषांग और मेडिकल कैंप के लिए स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद राजकीय पॉलिटेक्निक में बनाए गए रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। यहां 11 निर्वाची पदाधिकारियों के अनुसार ब्रजगृह और काउंटिंग हॉल की व्यवस्था, मतपेटिका लाने-ले जाने के मार्ग तथा काउंटिंग हॉल में पार्टीशन सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने निष्पक्ष और सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया।

