
कतरास : चुनाव प्रचार समाप्ति से एक दिन पहले वार्ड संख्या 01 के पार्षद पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही पार्षद प्रत्याशी मधुमाला ने बाइक रैली के बहाने अपने विरोधियों को दमदार जनसमर्थन का अहसास कराया। लगभग 3 बजे जीएनएम मैदान कतरास से हजारों की संख्या में मधुमाला के समर्थकों ने बाइक में सवार होकर एक नंबर वार्ड के सभी क्षेत्रों में भ्रमण किया तथा अपने प्रत्याशी मधुमाला को जीत के प्रति आश्वस्त किया। बाइक रैली जीएनएम मैदान से निकलकर भटमुरना, तिलाटांड़ कॉलोनी, कतरास कॉलेज होते हुए मिश्रा टोला, टंडा बस्ती, श्यामडीह, राहुल चौक, कतरास बाजार, सेलेक्टेड गोविंदपुर, राजबाड़ी होते हुए, केवट टोला, राजागढ़ , शाखाटांड़, लिलोरी स्थान फाटक, राहुल चौक होते हुए डॉक्टर पाड़ा, कतरास हटिया तक भ्रमण किया।

वार्ड नंबर 01 को विकास में भी नंबर 01 बनाने में सक्षम हूं, जनता का आशीर्वाद चाहिए – मधुमाला
अपने समर्थकों और जनता से अपील करते हुए पार्षद प्रत्याशी मधुमाला ने कहा कि वार्ड संख्या एक को विकास में भी नंबर एक करने में सक्षम हूं। वार्ड नंबर 1 को विकसित करने में सक्षम हूं। बिजली, पानी, सड़क, नाली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान करके अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के मजबूत इरादे से चुनावी मैदान में हूं। मधुमाला ने कहा कि वह अपने विद्यार्थी जीवन से ही संघर्षशील रही है। समस्याओं का डटकर सामना करना और उसका समाधान करना भली भांति जानती है। उसी का परिणाम है कि बिना पद में रहते हुए भी अब तक जनता के हित में अनगिनत कार्य कर चुकी हूं। अधिकारियों से मुलाकात और विभागों से पत्राचार कर अब तक वार्ड संख्या एक में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट, बिजली के खंभे लगवाई हूं। आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा भी दिलवाई हूं। इसके अलावे भी कई काम की हूं। मधुमाला ने कहा कि बैसाखियों के सहारे चलने वाले प्रत्याशी या बिचौलियों से घिरे रहने वाले प्रत्याशी को वोट ना दे बल्कि वैसे प्रत्याशी को वोट दें जो स्वयं आपका काम पूरी ईमानदारी से करने में सक्षम है। मधुमाला ने आम लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि 23 फरवरी को बल्ला छाप में वोट देकर उन्हें भारी से भारी मतों से विजयी बनावें।

वार्ड एक की जनता मधुमाला को पहले ही अपना पार्षद मान चुकी है, विरोधी चुनावी लड़ाई में कहीं नहीं है – पंकज सोनार
चुनावी गर्मी अपने चरम पर है। सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंक दिया है। प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने प्रत्याशी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपने जीत की राग अलाप रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड एक की पार्षद प्रत्याशी मधुमाला के समर्थक भी जोश और उत्साह से लबरेज हैं और मधुमाला की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। मधुमाला के समर्थक पंकज सोनार का मानना है कि विरोधी पहले ही हार मान चुके हैं। चुनावी लड़ाई में कहीं भी नहीं है। वार्ड एक की जनता पहले ही मधुमाला को अपना पार्षद मान चुकी है।
समर्थकों का चाहे कुछ भी मानना हो लेकिन वार्ड वार्ड एक का पार्षद कौन बनेगा यह तो 23 फरवरी को मतदान पेटी में पड़ने वाला जनता का मत(वोट) ही तय करेगा।
