

कतरास: बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराकुदर गाँव मे पुराने विवाद मे दो पक्षो के जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगो ने बमबाजी कर गाँव मे दहशत फैला दिया है। घटना के संबंध मे प्रभाष सिंह ने बरोरा पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि गुरुवार की दोपहर लगभग चार बजे के आसपास अपने घर के सामने बैठा था। इसी दौरान शुभम सिंह नाम का युवक आधा दर्जन युवको के साथ पहुंचा और मेरे साथ मारपीट करते हुए मेरे जेब से बीस हजार रुपए छीन लिया तथा जबरन मेरे घर मे घुसकर लूटपाट की कोशिश करने का प्रयास किया तो मेरा व मेरे घर-परिवार के सदस्यो के द्वारा शोरगुल मचाया गया। शोरगुल सुनकर वो लोग भागने लगे। भागने के क्रम में बमबाजी किए। बमबाजी की घटना से पीड़ित पक्ष सहित पूरा गाँव में दहशत फैल गया है। सूचना पाकर बरोरा व सोनारडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुँची तथा स्थिति को नियंत्रन में किया। पुलिस ने घटनास्थल से बम के अवशेष और एक बाइक को जब्त कर थाना ले आई।

पीड़ित पक्ष ने शुभम सिंह सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ किया लिखित शिकायत
वही पीड़ित पक्ष बमबाजी में शामिल शुभम सिंह,बंटी सिंह , कुणाल सिंह, युवराज सिंह सभी लोग बेहराकुदर निवासी तथा श्यामडीह कोलडंप निवासी नीरज पासवान सहित आधा दर्जन लोगों सहित अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस से किया है। प्रभाष सिंह ने कहा कि होली को लेकर परम्परा अनुसार घर के सामने बैठ बच्चो को कुछ पैसे दे रहा था।इसी क्रम में शुभम सिंह कई लोगो के साथ हथियार लेकर पहुँच गया। बिस हजार छीन लिया।हो हल्ला करने पर उनके बेटे आये।भागने के क्रम में एक बम फोड़ फरार हो गया।पुलिस मौके पर आकर बम अवशेष ले गई।पुलिस प्रशासन से अनुरोध है की मेरे द्वारा दिया गया लिखित शिकायत दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई करे।
