


कतरास: बियाड़ा के पूर्व अध्यक्ष सा प्रसिद्ध समाजसेवी विजय कुमार झा ने धनबाद नगर निकाय चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर वार्ड संख्या 2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड संख्या 5 के पार्षद निरुपमा देवी एवं वार्ड संख्या 21 के पार्षद उर्मिला मंडल को उनके आवास जाकर गुलदस्ता देकर जीत की बधाई दी। श्री झा ने उम्मीद करते हुए कहा कि आप लोगों के नेतृत्व में पार्षद क्षेत्र के साथ-साथ पूरे नगर निगम धनबाद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा जनता ने जिस उम्मीद के साथ आप लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसे उम्मीद पर आप सब पूर्ण रूप से खरे उतरेंगे और अपने क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे शुभकामना देने वालों में श्री झा के साथ सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल, अधिवक्ता एनुल अंसारी, परवेज अंसारी, आर्मी जवान सूरज पासवान एवं अशोक पासवान शामिल थे।
