
कतरास : बाघमारा प्रखंड अंर्तगत कंचनपुर पंचायत के दुखितडीह गांव के समीप अवैध रूप से कई काला नमक फैक्ट्री संचालित है। फैक्ट्री से निकलने वाली धुआं से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है।
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शून्यकाल के दौरान विधानसभा में इस मामले को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि कपुरिया ओपी अंर्तगत घनी आबादी के बीच कई नमक फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में धुआं निष्कासित हो रहा है। जिसके कारण आस-पास निवास कर रहे ग्रामवासी परेशान तथा आक्रोशित है। विधायक ने आम लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए को देखते हुए उक्त स्थल पर अवस्थित काला नमक फैक्ट्री को बंद कराने की मांग सरकार से की है।
