
धनबाद : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात में धनबाद क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान शहरी विकास, आधारभूत संरचना, खनन क्षेत्र से जुड़े सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय लोगों के कल्याणकारी उपायों पर विशेष फोकस रहा। सीएमडी श्री अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि कंपनी धनबाद के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करने को प्राथमिकता देती है।
मेयर श्री संजीव सिंह और विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने भी क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बीसीसीएल के साथ मिलकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
