
कतरास: शनिवार को व्योम टीवी कॉन्क्लेव में कोयलांचल के अलग अलग क्षेत्रों के कई जानी-मानी प्रमुख हस्तियों ने शिरकत किया। बताते चले कि पिछले कई वर्षों से व्योम टीवी के माध्यम से व्योम टीवी के एडिटर उमेश विश्वकर्मा ने कोयलांचल की प्रमुख समस्याओं और आम जनता की आवाज को आवाम तक पहुंचाने का कार्य किया है। इसी उद्देश्य के साथ शनिवार को एकदिवसीय व्योम टीवी कांक्लेव शो शुरू किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले पहले शख्स कोयलांचल के जाने-माने आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा रहे। आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा के साथ व्योम टीवी के प्रधान उमेश विश्वकर्मा ने कई मुद्दों पर मुखर होकर सवाल किया, जिसका जवाब आरटीआई कार्यकर्ता ने भी मुखर होकर दिया। अरबिन्द सिन्हा ने बताया कि किस प्रकार से उन्होंने सूचना का अधिकार के माध्यम से कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचार उजागर किये। जरूरत पड़ने पर कई आंदोलन भी किये और जेल तक का भी सफर किया। फिर भी उन्होंने न केवल भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ना जारी रखा है बल्कि शासन और प्रशासन की भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ अपना संघर्ष भी जारी रखा है।


कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो, शंकर रवानी, मनोज सिंह, जलाल महतो सावित्री कर्मकार, डॉ उमाशंकर सिंह, डॉ स्वतंत्र कुमार, हलधर महतो, आदिवासी समाज के सोनातन जी, लक्ष्मी मुर्मू, रतिलाल टुडू, , मुखिया निरंजन गोप, मनोज सिंह, प्रकाश, प्रदीप महतो, विकास महतो, पार्षद डॉ मधुमाला, निचितपुर क्लिनिक के निशु सिंह एवं पूर्व पार्षद बिनोद गोस्वामी सहित कई अलग-अलग क्षेत्र के नामी गिरामी लोगों ने शिरकत किया।

आरटीआई कार्यकर्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने बताया कि किस तरह से उन्होंने बाघमारा क्षेत्र के गरीब, कमजोर और अशक्त वर्ग के लोगों की लड़ाइयां ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले लड़ी। कई आंदोलन किये और लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाया। उन्होंने बताया कि गरीबों और वंचितों को हक और अधिकार दिलाने के दौरान किस प्रकार से उन पर बाघमारा के पूर्व सीओ के द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने हौसले को टूटने नहीं दिया है। वे आज भी वे आंदोलन कर लोगों को न्याय दिलाने की मुहिम जारी रखे है। वही झारखंड की कला संस्कृति और चित्रकार को जीवित रखने वाले कलाकारों ने झारखंड की कला संस्कृति से अवगत कराया। इस दौरान सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

