
कतरास: टंडाबारी भू धंसान के पीड़ित आशीष बाउरी को क्वार्टर खाली नहीं करने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी मिल रही है। उक्त बातें बीसीसीएल कर्मी आशीष बाउरी की बहन अंजू कुमारी ने विधायक सरयू राय से शिकायत करते हुए कहा। अंजू कुमारी ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई आशीष बाउरी बीसीसीएल कर्मी हैं।

टंडाबारी भू धंसान घटना की वो भी पीड़ित है। घटना के बाद अपनी जान बचाकर अपना घर बार छोड़ कर भागी है। शुभम सिंह नामक एक व्यक्ति ने उन्हें छाताबाद में क्वार्टर नंबर EKC/0/6 का ताला तोड़कर उसे रहने के लिए दे दिया। जिसमें वो अपने परिवार के साथ रह रही है। इसी बीच अंकित नाम का कोई शख्स उसे फोन करके क्वार्टर खाली करने का धमकी दे रहा है और कह रहा है कि यदि क्वार्टर खाली नहीं करोगे तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।

वही बीसीसीएल के कुछ अधिकारियों के द्वारा क्वार्टर अलॉटमेंट करने के नाम पर 50 हजार का मांग भी किया जा रहा है। बोला जा रहा है कि यदि पैसे नहीं दोगे तो क्वार्टर नहीं मिलेगा। सरयू राय ने मामले में मदद करने का आश्वासन दिया।
