
कतरास : बाघमारा थाना क्षेत्र मे कोयला तस्करों का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब वे बीसीसीएल के सुरक्षा जीएम के साथ हाथापाई करने से तनिक भी गुरेज नही कर रहे है। ऐसा ही एक घटना बाघमारा थाना क्षेत्र मे शुक्रवार की दोपहर को देखने को मिली। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की जमुनिया परियोजना के वी पॉइंट पर सुरक्षात्मक दृष्टीकोण लगाई गई सीसी टीवी कैमरा को अवैध धंधेबाजो के द्वारा बार-बार छतिग्रस्त करने की वजह से शुक्रवार को बीसीसीएल के सुरक्षा जीएम मोहम्मद हफिजुल कुरैशी, ब्लॉक टू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार के साथ – साथ सीआईएसएफ के अधिकारियो की एक टीम ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण को ध्यान को रखते हुए यह निरिक्षण कर रहे थे कि किस स्थान पर कैमरा लगाई जाए जहां से परियोजना स्थल पर नजर रखी जाए। तभी लगभग दो दर्जन बाईक सवार की एक टीम ओबी डम्प स्थल पर पहुंचकर अधिकारियो से पुछताछ करने लगे की कौन है सुरक्षा जीएम कुरैशी? इसके बाद अभद्र व्यवहार करते हुए कहा बड़ा अधिकारी बनते हो चलो हम तुम्हे दिखाते है और इसी के साथ हाथापाई करने की कोशिश करने लगे। सूचना है कि इस दौरान कोयला तस्करों ने जीएम कुरैशी के अपहरण की भी कोशिश की। तभी सीआईएसएफ के कमांडेंट व जवानो ने तत्परता दिखाते हुए सभी अधिकारियो को गाड़ी मे बैठाकर निकल गए। तब बाईक सवार की टीम ने ओवरटेक कर बाघमारा थाना के समीप गाड़ी के आगे बाईक लगाकर सुरक्षा जीएम कुरैशी के साथ हाथापाई करने लगे तो जीएम कुरैशी ने फोन कर बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। तबतक ब्लॉक टू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार दौड़कर बाघमारा थाना मे घूसकर आपने आपको बचाए। अधिकारी व अन्य लोग भागकर थाना मे प्रवेश कर गए तो नाराज बाईक सवार की टीम ने ब्लॉक के जीएम के चालक किशोर के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिया और गाड़ी की चाबी छिन लिया। तब बाघमारा पुलिस हरकत मे आई और बाईक सवार से वाहन की चाबी लेकर चालक को सौंप दिया। बीसीसीएल के सुरक्षा जीएम मो हफिजुल कुरैशी ने कहा की मेरे साथ अभद्र व्यवहार के साथ-साथ हाथापाई भी की गई है। मै बाघमारा पुलिस से लिखित शिकायत अवश्य करूंगा फिलहाल खबर लिखे जाने समय तक बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई लिखित शिकायत नही की गई है।

जमुनिया परियोजना के वी पॉइंट पर सुरक्षात्मक दृष्टीकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु निरीक्षण किया जा रहा था
वही बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार ने बताया कि जमुनिया परियोजना के वी पॉइंट पर सुरक्षात्मक दृष्टीकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाई गई थी। जिसमे साफ दिखाई दे रहा था कि अवैध वाहन और मशीन परियोजना मे प्रवेश कर अवैध उत्खनन कर रही है। इसीलिए असामाजिक तत्व बार-बार कैमरा को छतिग्रस्त कर दे रहे है। इसलिए हमलोग एक टीम वर्क के साथ निरिक्षण कर रहे थे की किस स्थान पर कैमरे लगाई जाए ताकि परियोजना स्थल पर नजर बना कर रखा जा सके और असमाजिक तत्व कैमरे को कोई छति भी नही पहुंचा सके। लेकिन न जाने कैसे दर्जनो की संख्या मे बाईक सवार आये हमलोगो के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। एक सवाल के जवाब मे जीएम राजीव कुमार ने कहा की पुलिस से लिखित शिकायत बीसीसीएल के सुरक्षा जीएम मोहम्मद हफिजुल कुरैशी जी अवश्य करेंगे ।
