
कतरास: मंगलवार को धनबाद नगर निगम अंतर्गत कतरास में वार्ड संख्या-01 एवं 3 में एक साथ कई पथ एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास मेयर संजीव सिंह ने की। बताया गया कि वार्ड सँख्या एक मे 48 लाख की लागत से सड़क निर्माण किया जायेगा जबकि वार्ड तीन में 1 करोड़ की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू होगा। शिलान्यास कार्य के दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक एवं आम नागरिक मौजूद रहे। इसी क्रम में वार्ड संख्या एक के बढई कुल्ही में मेयर संजीव सिंह ने पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में माननीय डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान, वार्ड संख्या 01 की पार्षद डॉ. मधुमाला, वार्ड संख्या 02 के पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, वार्ड 4 के पार्षद छोटू सिंह एवं वार्ड संख्या 05 की पार्षद निरुपमा देवी भी मौजूद रही।

बताया गया कि शिलान्यास के तहत विश्वकर्मा मंदिर से पंकज सिंह के घर तक, पानी टंकी से पुरण पटवा के घर तक, शिक्षक कॉलोनी में शत्रुघ्न पासवान के घर तक, राजेश भट्ट के घर से रघुवीर गुप्ता के घर तक, शाखाटांड़ ट्रांसफार्मर से उरांव के घर तक तथा वृंदावन कॉलोनी में ओंकार सिन्हा के घर से भरत प्रसाद के घर होते हुए हीरा रोड तक पथ निर्माण कार्य कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर शंकर हजारी, राकेश हजारी, हराधन मोदक, सोनू शर्मा, मुकेश भट्ट, कुलदीप सिंह, चंदन, बंटी शर्मा, अनुराग बजरंगी, सचिन मोदक, राहुल सिंह, प्रदीप लाल, सोनू हजारी, उत्तम चौरसिया, रूपेश सिंह, बबलू शर्मा, रामजी हजारी, संतू लाल, मनोज तुरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
