
कतरास: 4% वार्षिक मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष और पत्राचार करते आ रहे सहायक अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल मेयर संजीव सिंह से मिले। प्रतिनिधि मंडल ने मेयर को मांग पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2023 से ही 4 प्रतिशत वार्षिक मानदेय का मामला लंबित पड़ा है।
जानकारी के अनुसार मेयर संजीव सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही अंतर मानदेय के माध्यम से बकाया मानदेय का भुगतान करवाया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार से दूरभाष पर बात की एवं मामले की जानकारी ली।

मौके पर प्रतिनिधि मंडल के चंदन मोदक, मनोज राय, संजय प्रजापति, उत्पल चौबे, तरुण कुमार, नवीन यादव, भागीरथ दास, चेतलाल महतो, कौशल कुमार, शंभू शर्मा, मोतीलाल महतो, राजू राम, राजेश पासवान, संजय महतो, आशीष पॉल, हेमा कुमारी, उषा कुमारी, संतोष सिंह, परितोष महतो, पार्थो दत्त, अजय गुप्ता, मोहम्मद रिजवान अंसारी, सुनील राम नारायण आदि दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
