
कतरास : मंगलवार को कतरास कोयलांचल में जगह-जगह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई। वार्ड संख्या एक के पार्षद डॉ मधुमाला, वार्ड दो के पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष राजेश राम, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष शौकत खान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश प्रमाणिक ने कतरास बस स्टैंड में स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज को ऊंच नीच, बाहरी भीतरी एवं संप्रदाय के नाम पर बांटने वाले लोगों से हमेशा सचेत और सावधान रहने की आवश्यकता है।

भाकपा माले के सदस्यों ने जय अंबेडकर जय संविधान, संविधान बचाओ-देश बचाओ, यूजीसी रेगुलर एक्ट लागू करो, 27% ओबीसी आरक्षण लागू करो आदि का नारा भी दिया। मौके पर श्रीकांत चटर्जी, निलेश सिंह, पप्पू राय, मनोज दत्ता, जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो, शय्युम खान, साहिल अली, शाहबाज खान अहान खान राजा अंसारी अंकित बंसल आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।
सीटू कार्यालय में राजेंद्र प्रसाद राजा अमित महतो सीपी लहेर, उमाकांत महतो, रामदास पांडेय ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा शहीद गुरदास चटर्जी को उनकी शहादत पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
