
कतरास: बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र संख्या 5 अंतर्गत कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के लोयाबाद पांच नंबर स्थित डंपिंग स्थल के समीप जमीन में दरार आ गई, जिससे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मामले को लेकर राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी पर मनमानी करने, लापरवाही बरतने एवं डीजीएमएस द्वारा निर्धारित नियमों एवं मापदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

निरीक्षण के नाम पर डीजीएमएस करती है केवल खानापूर्ति – रत्नेश
मामले को लेकर रत्नेश कुमार ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन न केवल सुरक्षा की अनदेखी कर रहा है बल्कि मजदूरों की सुरक्षा और उसके हक अधिकार के साथ खिलवाड़ भी कर रहा है। कंपनी प्रबंधन के द्वारा मजदूरों को ना तो अब तक आईडी कार्ड उपलब्ध कराया गया है ना ही अनिवार्य वीटीसी ट्रेनिंग कराया गया है। ऐसे में यदि कोई बड़ा घटना हो जाए तो मजदूर की पहचान करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने डीजीएमएस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि डीजीएमएस के द्वारा निरीक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। रत्नेश कुमार ने राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है।
