
कतरास : शनिवार को बिजली कार्यालय कतरास में विद्युत एवं मीटर से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु सहायक अभियंता राकेश कुमार के नेतृत्व में कैंप आयोजित किया गया। उक्त कैंप का उद्घाटन वार्ड एक की पार्षद मधुमाला एवं सहायक अभियंता राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उक्त आयोजित कैंप में बिजली विभाग से संबंधित सभी प्रकार के समस्याओं को सुना गया एवं आवेदन लिया गया। आयोजित कैंप को लेकर मौके पर उपस्थित कनीय अभियंता देवीलाल सोरेन ने बताया कि मुख्य रूप से यह कैंप स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी प्रदान करने को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 70% उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर कनेक्शन करवा लिया है। जबकि 30% लोगों ने अभी भी जागरूकता के अभाव में स्मार्ट मीटर नहीं लगवाया है। कई लोगों के मन में संदेह है कि स्मार्ट मीटर लगाने से नुकसान होगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह आम लोगों की सुविधाओं के लिए ही लगवाया जा रहा है।

वार्ड नंबर 1 के जनता की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए यह कैंप आयोजित किया गया- पार्षद मधुमाला
मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद डॉ मधुमाला ने कहा कि वार्ड नंबर 1 के जनता की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए यह कैंप आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हालिया दिनों में जिस प्रकार से बिजली विभाग के द्वारा काम किया गया है उससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति शिकायत कम हो गई है।
कैंप का आयोजन जरूर किया गया था, लेकिन कैंप से संबंधित किसी प्रकार का पोस्टर बैनर कैंप स्थल पर नहीं लगाया गया था, जिससे कि यह पता चल सके कि कैंप का आयोजन किया गया है। जिसके कारण कई लोग कैंप का लाभ नहीं ले पाए। कई लोगों में इसके प्रति नाराजगी भी देखी गई।
