
कतरास : कतरास नगर निगम वार्ड नंबर 1 की पार्षद डॉ मधुमाला के निरंतर प्रयास के फलस्वरुप अब जल्द ही राजबाड़ी कतरास के हजारों ग्रामीणों को जमुनिया जलापूर्ति योजना का लाभ मिल सकता है।
इसी कड़ी में राजबाड़ी में पार्षद डॉ मधुमाला के नेतृत्व में धनबाद रेलवे, पीएचडी विभाग एवं जिओ फाइबर के अधिकारी गण संयुक्त रूप से बैठक कर एक सप्ताह के भीतर रेलवे फाटक से संबंधित परेशानियों को दूर कर जमुनिया जलापूर्ति योजना को ग्रामीण तक पहुंचाने के लिए आपस में विचार विमर्श कर काम को शुरू करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। अधिकारियों के निरीक्षण एवं आश्वासन के बाद ग्रामीण बहुत खुश नजर आ रहे हैं अब जल्द ही जमुनिया जलापूर्ति योजना का लाभ कतरास राजबाड़ी के ग्रामीणों को मिलने लगेगा इस जनहित से जुड़े कार्य से कतरास राजवाड़ी के ग्रामीणों में अत्यंत हर्षोल्लाह एवं उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कतरास राजवाड़ी के सैकड़ो प्रबुद्धजन एवं महिलाए उपस्थित थी।
