
कतरास: मंगलवार को राजेंद्र कन्या मध्य विद्यालय कतरास में पाठ्य सामग्री एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद डॉ मधुमाला एवं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोशना कुमारी भी मौजूद रहे।
विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत होने के पश्चात स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार मुरली की उपस्थिति में स्थानीय पार्षद डॉ मधुमाला ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों को स्कूल बैग तथा कक्षा 3 से 8 तक के सभी बच्चों के बीच पुस्तक वितरण किया। वर्ष 2025-26 में सत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाली दो छात्रा अनुष्का कुमारी एवं सृष्टि मोदक को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 8 में वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं कक्षा 8 के फाइनल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई छात्र-छात्राओं को भी मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पार्षद मधुमाला ने बच्चों के बीच स्कूल बैग व पुस्तक का वितरण किया
कक्षा 8 के आदित्य राज सिन्हा को ओवरऑल सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार मुरली ने आदित्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र का स्कूल में होना स्कूल के लिए गौरव की बात है। पार्षद डॉ मधुमाला ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आदित्य राज सिन्हा इसी साधारण से स्कूल में आप सबके बीच पढ़े और कई शैक्षिक प्रतियोगिताओ में सफलता हासिल कर अपने माता पिता और स्कूल का नाम रौशन किए। मुझे गर्व है कि ऐसे ऐसे प्रतिभा से संपन्न छात्र हमारे वार्ड हमारे क्षेत्र में हैं।
प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार मुरली, पार्षद डॉ मधुमाला एवं एसएमसी अध्यक्ष जोशना कुमारी सहित मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिन्हा, मुकेश भट्ट एवं स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
