
कतरास: लिलोरी स्थान शाखाटाँड़ रेलवे फाटक चौड़ीकरण की मांग को लेकर एक बार फिर वार्ड एक के पार्षद डॉक्टर मधुमाला ने प्रयास तेज कर दिया है। शाखाटाँड़ रेलवे फाटक चौड़ीकरण का मुद्दा को अत्यंत गंभीर बताते हुए उन्होंने धनबाद रेल डिवीजन के सीनियर डिविजनल अभियंता प्रदीप कुमार से मुलाकात की और उन्हें 4 साल पुराना आवेदन की प्रतिलिपि देते हुए बताया कि उक्त रेलवे फाटक संकीर्ण होने के कारण पिछले कई सालों से न केवल हर रोज जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है बल्कि कई बार बड़े-बड़े जानलेवा वहादसे भी हो गए। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। इस संबंध में उन्होंने दुर्घटना से संबंधित कई अखबारों के कटिंग रेल अधिकारी को दिखाए। वहीं कुछ दिन पहले ही उक्त रेलवे फाटक के समीप दुर्घटना में एक 20 वर्षीय महिला की मौत के मामले से भी रेल अधिकारी को अवगत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार रेल अधिकारी ने पार्षद मधुमाला को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द रेल फाटक चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ होगा। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
