
कतरास : कतरास में कांकों मोड के समीप 3 डिसमिल जमीन विवाद को लेकर झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूरज महतो ने अपने भाई दीपेश कुमार महतो की हत्या की साजिश रचने का आरोप राजामंडला मुकेश मंडल एवं अन्य पर लगाया है।
मामले को लेकर अपने कांको स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन कर उन्होंने बताया कि भाई दीपेश कुमार महतो ने वर्ष 2021 में खमारगौडा मौजा में 3 डिसमिल जमीन खरीदा था। अमूल्य मंडल के साथ जमीन विवाद हो जाने के कारण मामला अभी न्यायालय में लंबित है। शुक्रवार को राजा मंडल, मुकेश मंडल चार-पांच अज्ञात अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ हाथ में हरवे हथियार लेकर जबरन रंगदारी पूर्वक मेरे उपरोक्त जमीन के पास जमा हो गए। वे लोग जबरन रंगदारी पूर्वक मेरे उक्त जमीन में चारदिवारी निर्माण कर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया की कांको के सम्राट होटल के समीप अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा रहता है जो कभी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
श्री महतो ने बताया कि आज से 2 साल पहले भी उपरोक्त व्यक्तियों ने असमाजिक तत्वों के साथ मिलकर मेरे उपरोक्त जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया था तथा हम लोगों के ऊपर गोली एवं बम से हमला भी किया था। इस संबंध में तत्कालीन थाना प्रभारी रामकनाली ओपी को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। बाद में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग कुछ दिनों के लिए भूमिगत हो गए थे। सूरज महतो ने बताया कि पूरे मामले को लेकर राम कनाली ओपी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए अपने जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाया हूं।
