
पैसा और आवेदन एक बिचौलिया को दिया है, प्रमाणपत्र बना या नहीं मै नहीं जानती – ज्योति देवी
कतरास: वार्ड संख्या एक के आकाश किनारे लाल क्वार्टर काली मंदिर निवासी मोतीलाल पासवान पिछले 1 साल से अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। लेकिन अब तक उनकी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना है। जिसके कारण वह बहुत ही व्यथित है। मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण मोतीलाल पासवान को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
मोतीलाल ने बताया कि उनकी पत्नी की मृत्यु लगभग 1 साल पहले हुई है। मृत्यु के 20 25 दिन बाद ही उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका ज्योति देवी से सत्यापन कराने गया। मोतीलाल के अनुसार सेविका ज्योति देवी ने कहा कि 15 सौ रूपये दोगे तो मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर दे दूंगी, तुम्हें यहां वहां भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पर मैने ज्योति देवी को 15 सौ रूपये दे दिया। अब लगभग साल भर बीतने के पश्चात भी जब मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना तो मैने सेविका से अपना कागज और पैसा का मांग किया। इस पर आंगनबाड़ी सेविका मुझसे लड़ाई झगड़ा करने लगी और मुझे मेरा मृत्यु प्रमाणपत्र का आवेदन और मेरा दिया हुआ 15 सौ रुपया देने से मना कर दिया।
वहीं आकाशकिनारी लालधोड़ा आंगनबाड़ी सेविका ज्योति देवी ने बताया कि मैने मोतीलाल पासवान से 15 सौ रूपये लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक बिचौलिया को दे दिया था। अब वो अभी तक नहीं बनाया है तो मैं क्या करूं।

आंगनबाड़ी सेविका ज्योति देवी की शिकायत सीडीपीओ से कर निलंबन की मांग करूंगी- डॉ मधुमाला
वहीं मामले को लेकर वार्ड एक के पार्षद मधुमाला देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका ज्योति देवी का व्यवहार और कार्यशैली दोनों ही बहुत ही खराब है। शिकायतकर्ता मोतीलाल ने मुझे बताया है कि आंगनबाड़ी सेविका ने उससे 15 सौ रूपये लेकर मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनाया है। पूरे मामले की शिकायत मै सीडीपीओ से करूंगी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आंगनबाड़ी सेविका ज्योति कुमारी के निलंबन की मांग की।
