
कतरास : रोटी बैंक सर्विस, लावारिस लाश का दाह संस्कार एवं क्षेत्र में विषैले साँप को पकड़कर जंगल में छोड़ने एवं लोगो को भय मुक्त वातावरण में अमूल्य सहयोग करने जैसे कई सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले समाजसेवी दिलीप दशोन्धी को गुजराती हिन्दी मध्य विद्यालय कतरास गढ़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष पाण्डेय, शिक्षक सहदेव दूबे, धर्मेंद्र यादव, राजेश रजक ने आभार पत्र एवं गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि पिछले 10 वर्षो से लगातार दिलीप दशोन्धी पुरे कतरास बाघमारा क्षेत्र मे हर समाज के लोगो के लिए निस्वार्थ सेवा किया है और अब भी कर रहे हैं
रक्तदान, लावारिश शव का दाह संस्कार, सांप को पकडकर सुरक्षित स्थान मे छोड़ना हो, रोटी बैंक चलाना हो, इसके अलावा भी ऐसे बहुत से काम है जो दिलीप दशोन्धी ने बिना किसी से एक पैसा लिए निस्वार्थ काम करते है। उनके इन्हीं सब कार्यों को देखते हुए स्कूल की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि दिलीप दशोन्धी गुजरती स्कूल के छात्र भी रह चुके है।
