
कतरास: भारतीय जनता पार्टी, कतरास मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा की अध्यक्षता एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में कतरास पचगढ़ी बाजार में जलजमाव की समस्या के विरोध में एक दिवसीय जल सत्याग्रह आयोजित किया गया।
लगातार बारिश के बीच सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यवसायी एवं स्थानीय नागरिक लगभग चार घंटे तक धरने पर डटे रहे। गुस्साए लोगों ने स्थानीय पार्षद, मेयर एवं नगर आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान विधायक श्री शत्रुघ्न महतो ने नगर विकास मंत्री एवं नगर आयुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर कतरास बाजार की गंभीर स्थिति से अवगत कराया तथा अविलंब समाधान की मांग की। नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी शब्बीर आलम धरना स्थल पहुंचे, जहां विधायक के साथ वार्ता हुई।

विधायक शत्रुघ्न ने अफसरों से की सीधी बात, जल जमाव की समस्या का समाधान नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विधायक श्री महतो ने कहा कि 14 अगस्त 2025 को नगर निगम द्वारा तीन माह में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक वर्ष बाद भी स्थिति और बदतर हो गई है। उन्होंने अधिकारियों के साथ जाम नालियों का निरीक्षण कर शीघ्र जल निकासी की स्थायी व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा स्थानीय व्यवसायियों एवं आम जनता के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगी।
धरना में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, टुनटुन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा उपाध्यक्ष विवेक हजारी, कुंदन सिंह, मुकेश झा, विनय पासवान, सुधीर सिंह, पिंटर शर्मा, बबलू बनर्जी, प्रकाश राम गुप्ता, भरत शर्मा, कृष्णा भुईंया, अशोक उरांव, जानकी देवी, मनोज गुप्ता, बबलू भगत, रविंद्र विजन, राजेश यादव, मुन्ना सिंह, छोटे लाल यादव, छोटू पासवान, शक्ति यादव, शैलेश बर्मन, सरोज विश्वकर्मा, पिंटू दे, बच्चा सिंह, अप्पू साहू, विवेक साहू, चंदन चौहान, चंदन कुमार, पंकज गुप्ता, दीपक केसरी, सौरभ गुप्ता पप्पू मंडी, आरती देवी, कंचन सिंह, शशिकला रावत, अरुण गुप्ता, yk पाठक, विकास गुप्ता, बबलू मिश्रा, सौरभ सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
