
कतरास: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कतरास भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा एवं सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कतरास के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।
कतरास थाना चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा ने झारखंड सरकार के कार्यकलापों की आलोचना की। उन्होंने रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है।

मौके पर सुभाष राय, शैलेश बर्मन, इंदर सिंह, उदय वर्मा, विष्णु चौरसिया, जितेश रजवार, टिंकू, मुन्ना सिंह, राजेश यादव, आनंद यादव, सत्यजीत कुमार यादव, बबलू भगत, मुकेश झा, उषा पटवा, रविंद्र विजन, जानकी देवी, रीना देवी, कंचन सिंह, मुन्ना राम, अशोक उरांव, सुधीर सिंह, नितेश सिंह, संजय साहू, नरेश साहू, दीपक तिवारी, प्रिंटर शर्मा, लकी महतो, महेश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
