
कतरास : मंगलवार को लायंस क्लब ऑफ कतरास के तरफ से श्री गंगा गौशाला कतरास और डिनोबिली स्कूल कोड़ाडीह में 100 फलदार वृक्ष के पौधे लगाये गये। जिसमें मौके पर मुख्य रूप से कतरास क्लब के महेश अग्रवाल, सरिता सिंह कृष्ण कन्हैया राय डॉक्टर स्वतंत्र कुमार और पार्षद डॉ मधुमाला, डिनोबिली की प्रिंसिपल मिस डॉली प्रसाद, ताहिरा नाजरीन, शिक्षक और बच्चों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।
