
धनबाद : 5 सितंबर 2026 को मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल, धनबाद में श्री कृष्ण-राधा रूप सज्जा एवं शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार साहा एवं विद्यालय के निदेशक श्री भावेश कुमार ने दोनों प्रतिमाओं के आगे दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया। सर्वप्रथम कृष्ण रूप सज्जा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के कक्षा प्ले से लेकर यूकेजी तक के 25 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार साहा ने कहा कि आज अपने विद्यालय में दो-दो कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें दोनों ही महत्वपूर्ण है। एक कार्यक्रम हमारी संस्कृति का पोषक है तो दूसरा कार्यक्रम हमारी शिक्षा को प्रेरित करने वाला। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर हम वर्तमान पीढ़ी को तो अपनी संस्कृति से जोड़ने ही हैं साथ ही साथ आने वाली पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से अवगत करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने अपने बाल्यकाल में अनेक क्रीड़ाएं की और मानवता का कल्याण किया। उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस का आयोजन गुरु -शिष्य परंपरा को प्रदर्शित करता है, जहां भारतवर्ष की शिक्षा व्यवस्था चरमोत्कर्ष पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन हमारे देश के उच्च शिक्षाविद के साथ-साथ स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति थे जिन्होंने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
अपने उद्बोधन में विद्यालय के निदेशक श्री भवेश कुमार ने कहा कि भगवान श्री कृष्णा ने दैत्यों का नाश कर मानवता की रक्षा की, वही डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारतीय शिक्षा के चौहुमुखी विकास के लिए अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में विकसित किया। इस अवसर पर कक्षा षष्ठ से दशम कक्षा के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस की महत्ता को अपने विचारों में प्रकट कर छात्र-छात्राओं के बीच रखा और शिक्षक दिवस की महत्ता को प्रकाशित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुक्त कर दिया। समापन मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में भाग लेने वालेसभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
