
कतरास : कतरास के सलानपुर स्थित हरि मंदिर के प्रांगण में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन शार्प साइट आई हॉस्पिटल (Sharp Sight Eye Hospital) की विशेषज्ञ टीम तथा APL Path Lab के सौजन्य से किया गया। शिविर के दौरान शार्प साइट आई हॉस्पिटल की टीम ने स्थानीय लोगों की आंखों की नि:शुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं, APL Path Lab की टीम द्वारा खून, पेशाब एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं।
स्वास्थ्य शिविर में कतरास, रामकनाली, केशलपुर, पचगढ़ी बाजार तथा सलानपुर आदि आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे कुल 87 लोगों ने अपनी जांच करवाकर शिविर का लाभ उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री फार्मा के धनंजय श्रीवास्तव तथा हरि मंदिर कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों में चंचल दास, चंद्रशेखर दास, अनुप चक्रवर्ती, नयन चक्रवर्ती, विजय चक्रवर्ती, मंजीत दास, प्रदीप दास, विजय दास, समीर बनर्जी सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ अपना सहयोग दिया।
स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक और स्वास्थ्य सम्बंधी पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई।
