ट्रांसफार्मर का तेल नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने ठप किया राम अवतार कंपनी कार्य
“कांग्रेस जिला सचिव इम्तियाज अहमद ने कहा जल्द उपलब्ध कराया जाए तेल”
लोयाबाद :- कनकनी कोलियरी प्रबंधन द्वारा ट्रांसफार्मर का तेल उपलब्ध नहीं कराए जाने से कनकनी हनुमान बाजार के आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को कनकनी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी की ट्रांसर्पोटिंग कार्य को ठप कर दिया। ट्रांसर्पोटिंग को चालू कराने के लिए पहुंचे कोलियरी अधिकारीयों को ग्रामीणों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा।कोलियरी कार्यालय में कोलियरी मैनेजर रोहित कुमार और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता में गुरुवार को ट्रांसफार्मर का तेल उपलब्ध करा दिए जाने का दिया गया आश्वासन के बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हो गया।इधर ग्रामीण ठंड रात में ट्रांसफार्मर के लिए रात भर पहरा देते रहे। अंधेरे में रात गुजारे दोपहर में जब ग्रामीणों को पता चला कि बिजली का तेल आज नहीं मिलेगा।तो आक्रोश फुट पड़ा।
#कांग्रेस जिला सचिव इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ओबी ट्रांसपोर्टिंग के कार्य को पूरी तरह से ठप कर दिया”
कलर
#मालूम हो कि सोमवार की रात में चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर ले जाने के क्रम में टंकी का सारा तेल बहा दिया था।पीओ धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिए गए आवेदन पत्र के साथ मुख्यालय को तेल का नोटशीट भेजा गया है।625 लीटर तेल उपलब्ध कराने में समय तो लगेगा ही।ग्रामीण इस बात को नहीं समझ रहे हैं सिर्फ अपनी बात पर अड़ जाते हैं।
#विरोध प्रदर्शन में शिबू मंडल,तन्नू अहमद,रवि यादव,बादशाह अहमद,मोनू चौहान,चीकू अहमद,राहुल यादव,कासिम अंसारी, कुलदीप तिवारी,राजू सिंह,दौलती देवी,पूनम देवी, लक्ष्मी देवी,शाकुन्तल देवी आदि ग्रामीण शामिल थे।

