
कतरास : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कतरास नगर के तत्वाधान में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रभात शाखा द्वारा रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
मुख्य वक्ता बजरंग दल के प्रखंड संयोजक श्रीमान दीपक साहू जी ने संत रविदास जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त जाति-पाति छुआ-छूत और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाकर समरसता एवं समानता का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। गुरु रविदास जी का “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश आत्म शुद्धि,सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में ऐसे ही महान संतों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 100 वर्षों से सतत कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर कार्यवाह विकास कुमार, रामकुमार साहू, नवीन गुप्ता, मुकेश बर्नवाल, तेजस कुमार, केशव सेन, आलोक कुमार, गुड्डू, अंकित एवं दर्जनों बाल, तरुण स्वयंसेवक उपस्थित थे।
