रात में कोयला लोड ट्रक पकड़ कर लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे ने मचाया बवाल। क्या धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर डिंपल चौबे कसेगी शिकंजा, होगी पुलिसिया कार्रवाई?

कतरास/धनबाद : धनबाद जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध कोयला कारोबार एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की महिला जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे ने देर रात अपने समर्थकों के साथ एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा तथा उसमें अवैध रूप से लोड कोयला होने का आरोप लगाया।

डिंपल चौबे ने बताया कि ट्रक चालक ने स्वयं स्वीकार किया कि गाड़ी और कोयला दोनों चोरी के हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में माहौल गंभीर हो गया और लोगों में चिंता फैल गई। डिंपल चौबे ने कहा कि विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद जिले में 300 से अधिक डिपो अवैध रूप से चल रहे हैं जिससे करोड़ों की कोयला चोरी की जा रही है। सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। हम चुपचाप बैठ नहीं रह सकते हैं
डिंपल चौबे की इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि अवैध कोयला कारोबार इतने बड़े पैमाने पर कैसे चल रहा है, यह अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर जिले में आगे की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
