
कतरास : बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सैकड़ो कर्मी 8 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। इस संबंध में मजदूरों ने सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित सीएमडी कोयला भवन, उपायुक्त धनबाद, एसएसपी धनबाद, सहायक श्रम आयुक्त, परियोजना पदाधिकारी कनकनी कोलियरी, थाना प्रभारी लोयाबाद, थाना प्रभारी जागता, मुख्यमंत्री झारखंड, राज्यपाल झारखंड, प्रधानमंत्री, कोयला मंत्री भारत सरकार, डीजीएमएस तथा कई मजदूर यूनियनो को एवं टुंडी विधायक को अवगत करा दिया है।

मजदूरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 27 जनवरी को महा प्रबंधक सिजुआ क्षेत्र को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था, जिसमें हाई पावर कमेटी के तहत वेतन भुगतान, मजदूरों को पहचान पत्र देने, बैंक खाते के माध्यम से वेतन भुगतान, फार्म आईवीए में हजारी, ईपीएफ संबंधित मामले, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना, मजदूरों का दुर्घटना बीमा करना तथा मजदूरों से 12 घंटे के बदले 8 घंटे काम लेना शामिल है। लेकिन प्रबंधन के द्वारा मामले में किसी भी तरह का कार्रवाई अब तक नहीं किया गया है जिसके कारण सभी मजदूर में रोश व्याप्त है।
मजदूरों ने प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर मामले का निराकरण नहीं किया जाता है तो वाद्य होकर सभी मजदूर कंपनी का चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन एवं आउटसोर्सिंग कंपनी राम अवतार प्रबंधन जिम्मेदार होगी। इस संबंध में प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल पाया है।

शिकायत देने वालों में मजदूर नंदलाल महतो, संजय यादव, संतोष कुमार, पिंटू कुमार, भोला रवानी, रमेश गुप्ता, गुड्डू कुमार पासवान, पुरुषोत्तम महतो, छोटा लाल चौहान, उमाशंकर महतो, चंदन कुमार साहू, सुरेंद्र चौहान, अशोक चौहान, मोहम्मद टीपू, सुल्तान अंसारी, शाहबाज अंसारी, अजय चौधरी, सिकंदर यादव, धनंजय रवानी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
