
कतरास: कतरास बाजार ऊपर मोड़ स्थित श्री विनायक प्रिंटर्स के संचालक संजय दे एवं बजरंग दल धनबाद महानगर जिला सह संयोजक तापस कुमार दे ने कतरास वार्ड संख्या एक के नव निर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला को मोमेंटो भेंट कर बधाई दिया। संजय दे एवं तापस दे ने कहा कि मधुमाला की जीत वार्ड एक के जनता की जीत है। वार्ड एक की जो भी समस्याएं है उन समस्याओं को सब मिलकर समाधान करेंगे। पार्षद मधुमाला ने धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से चुनाव में जीत मिली है। लेकिन ये जीत हमारी नही आप सबकी जीत है। जो भी वादा की हूँ आप सबके सहयोग से उन सभी वादों को पूरा किया जायेगा। वार्ड एक को विकास में भी नम्बर एक बनाउंगी। मौके पर हर्ष अग्रवाल, अमित कुमार, पवन महतो, अंकित कुमार, बंटी भट्ट आदि उपस्थित थे।
