
कतरास : झारखंड लोक सेवा आयोग में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के पद पर चयनित कतरास राजागढ़ केवट टोला निवासी गौर केवट के पुत्र नवरंग कुमार को जय धरती मां फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड सँख्या एक कि नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती डॉ मधुमाला उपस्थित थी ।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर मधुमाला ने कहा कि सफलता में छात्र के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी अहम होती है। जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद ने कहा कि नवरंग कुमार कतरास के लिए पथ प्रदर्शक बनेंगे। संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि सफलता सतत परिश्रम का परिणाम है। मां तारा संकल्प संस्कृति संवर्धन केंद्र के संस्थापक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सही मार्गदर्शन एवं कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त होती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से चितरंजन कुमार सिंह, राजकुमार निषाद, पंकज सोनार ,रोनित मोदक ,आकाश खंडेलवाल ,गणेश मोदक ,भुवन केवट, बोलाय केवट, कुश केवट ,कैलाश केवट, राजेश सिंह, करण केवट, उमेश केवट, दुर्योधन बाउरी, शिवम निषाद, रामजी निषाद आदि उपस्थित थे।
