
धनबाद : जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 18 संविदा पदों पर कुल 141 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर यह भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

उपायुक्त ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करना है, ताकि आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
साथ ही उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के जालसाजी या पैसे की मांग करने वाले फर्जी कॉल से सावधान रहें। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

यदि किसी अभ्यर्थी को जालसाजी या फर्जीवाड़े से जुड़ी कोई सूचना मिलती है या संदिग्ध कॉल आता है, तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर नंबर सहित 112 या 0326-2311807 पर तुरंत सूचना दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
