
कतरास: हिंदू समाज द्वारा आगामी 18 अप्रैल शनिवार को संध्या 4:00 बजे जी.एन.एम हाई स्कूल मैदान, कतरास में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को राजेंद्र क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों ने सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन सामाजिक एकता, समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता एवं हिंदू समाज को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

समिति के अनुसार सम्मेलन में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी सहित वाराणसी के सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य कन्हैया द्विवेदी जी महाराज का आशीर्वाद और भजन भी प्राप्त होगा। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, मातृशक्ति एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
प्रेस वार्ता के माध्यम से समिति ने कतरास एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर समिति के संयोजक मुकेश भट्ट, सहसंयोजक पंकज सिन्हा, सचिव शिवेश विश्वकर्मा, सहसचिव रखोहरि पटवा, कोषाध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सहकोषाध्यक्ष महावीर गोयल, अरुण सेन, दीपक साहू, रामकुमार साहू, राजू प्रमाणिक, मानसी सेनगुप्ता, लक्ष्मी देवी सहित कई पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
