
कतरास: शिवा दास, मो शाहबाज, मो साहिल एवं तारिक अनवर ने खुद को एनएसयूआई छात्र संगठन से जुड़े होने का दावा करते हुए कहा कि वे लोग कतरास कॉलेज कतरासगढ़ का छात्र है। उनलोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कतरास कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. धनंजय पाठक एवं शुभम हजारी के द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं। हम लोगों को जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई है। हमारे साथी छात्र शिवा दास तथा शाहबाज खान को भी लगातार धमकियां दी जा रही हैं एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस कारण छात्रों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने मामले में पुख्ता सबूत होने का दावा भी किया है। कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन को सबूत उपलब्ध कराया जाएगा। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि भविष्य में यदि हमारे साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, हमला, मारपीट या अन्य कोई नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी डॉ. धनंजय पाठक एवं शुभम हजारी की मानी जायेगी। मामले को लेकर शिवा दास, मो शाहबाज, मो साहिल एवं तारिक अनवर ने कतरास थाना में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिला है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा।

पढ़ाने के बजाय आरएसएस विचारधारा के लोगों के साथ बैठक करते हैं प्रो० पाठक- आकाश प्रामाणिक
मामले को लेकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश प्रामाणिक ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर धनंजय पाठक आरएसएस विचारधारा से ग्रसित है और कतरास कॉलेज में आरएसएस विचारधारा का राजनीतिक माहौल बनाने का कार्य कर रहे हैं। पढ़ाने के बजाय संबंधित विचारधारा के लोगों के साथ बैठक ज्यादा करते हैं। उन्होंने चेतावनी दिया कि प्रोफेसर पाठक यदि अपनी कार्यशैली में सुधार नही लाते हैं तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा
