
कतरास : ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक सह जानेमाने आरटीआई कार्यकर्ता जगत महतो ने एक जरूरतमंद बच्ची को रक्त देकर एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है। बाघमारा बड़ा पांडे निवासी मनीषा कुमारी के शरीर में अचानक रक्त की कमी हो गई जिससे आनन फानन में उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने मनीषा के शरीर मे रक्त की कमी होने की बात उसके परिजनों को बताई। आरटीआई कार्यकर्ता जगत महतो को जैसे ही मामले की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत अस्पताल जाकर मनीषा को रक्त दिया। बता दे कि इससे पहले भी जगत महतो कई जरूरतमंद लोगों को मानव सेवा भाव से रक्तदान कर चुके हैं।
सेवा “संकल्प” है जो किसी न किसी रूप में अवसर के रूप में मुझे गौरवान्वित करती है- जगत महतो
जगत महतो ने बताया कि पुण्य कमाने के उद्देश्य से नही बल्कि मानव सेवा भाव से रक्तदान करना चाहिए। सेवा “संकल्प” है जो किसी न किसी रूप में अवसर के रूप में मुझे गौरवान्वित करती है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानव जाति को एक दूसरे के लिए सहयोग और सेवा भाव रखते हुए इस प्रकार के सेवा कार्य करना चाहिए। ऐसे कार्य करने से मन को बहुत ही खुशी मिलती है।
