
कतरास : भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को कतरास कॉलेज कतरास के समीप निःशुल्क शीतल जल वितरण सेवा “जलसेवा केंद्र” का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं विधायक प्रतिनिधि चितरंजन कुमार सिंह के सौजन्य से किया गया।
बाघमारा विधायक ने बताया कि इस जनसेवा पहल का उद्देश्य गर्मी में राहगीरों एवं आमजन को राहत पहुंचाना है। केंद्र पर लोगों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ इस जनसेवा कार्य का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि बढ़ती गर्मी में इस प्रकार की सेवा आम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। जलसेवा केंद्र पर आने-जाने वाले राहगीरों को लगातार शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
मौके पर कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल अध्यक्ष सुरदेव मिश्रा, आयुष कुमार, सोनू कुमार सिंह, सचिन कुमार मंडल, सोहन कुमार, कुंदन सिंह, विनय पासवान, पंकज सिन्हा, सुधीर सिंह, अप्पू साहू, राजेश यादव, आरती पासवान, अजय सर एवं बबलू मिश्रा, संजय साहू सहित कई लोग उपस्थित रहे।
