
कतरास : धनबाद जिले के कतरास में रोहिणी पूजा पूरे धूमधाम से मनाई जाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कतरास बाजार रजवाड़ी रोड के केवट टोला में भव्य रूप से मनसा पूजा का आयोजन किया गया है। मंदिर को भव्य रूप से साज सज्जा किया गया है। इस मौके पर मां मनसा से आशीर्वाद लेने वार्ड संख्या एक के पार्षद डॉ मधुमाला एवं जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर स्वतंत्र कुमार पहुंचे। दोनों दंपतियों ने नतमस्तक होकर मां मनसा से आशीर्वाद लिया एवं वार्ड एक के सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की।
स्थानीय लोगों एवं आयोजकों ने बताया कि 70 80 वर्षों या उससे अधिक समय से पहले से यहां मां मनसा का पूजा होता आया है। यह पूजा किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि पूरे गांव समाज की है। सभी ग्रामीण इस पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अपना योगदान भी देते हैं। बताया कि 27 मई से पूजानोत्सव प्रारंभ हुआ है जो कि 01 जून तक चलेगा। गुरुवार को उपवास एवं शुक्रवार को पारण होगा। शुक्रवार को ही अहले सुबह 4 बजे बलि पूजा भी होगी। इस अवसर पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
