
कतरास : सनातन धर्म और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘भारत सामूहिक मंगल आरती समिति’ द्वारा आगामी 9जून, मंगलवार को लाला टोला, कतरास में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा इस दिन 201 वीं सामूहिक मंगला आरती का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर संध्या काल में महाआरती से पूर्व संकटमोचन हनुमान जी की स्तुति में सुंदरकांड पाठ का भी भव्य आयोजन होगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड संख्या 01 की पार्षद डॉ० मधुमाला उपस्थित रहेंगी। उनके साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी इस महाआरती में शामिल होकर पुण्य के भागी बनेंगे।
वह दिन अब दूर नहीं जब भारत सामूहिक मंगलाआरती की गूंज पूरे भारत में सुनाई देगी- मंगलाआरती समिति
समिति के पदाधिकारियों ने कतरास और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य और भव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। समिति ने बताया कि लगभग 4 वर्ष पूर्व शुरू हुए इस सप्ताहिक मंगलाआरती में आज सैकड़ो सदस्य जुड़ गए हैं। कतरास, धनबाद और झारखंड के बाहर भी अब इस आरती की गूंज सुनाई देने लगी है। अब वो दिन भी ज्यादा दूर नहीं हैं जब भारत सामूहिक मंगलाआरती की गूंज पूरे भारत में सुनाई देने लगेगी। “यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि हम अपनी 201वीं आरती पूरी करने जा रहे हैं। समिति ने लाला टोला, कतरास में होने वाले इस सुंदरकांड पाठ और महाआरती में सभी सनातनी भाई-बहन को सादर आमंत्रित किया हैं।”
