
कतरास: रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी वासुदेव ठाकुर के एसबीआई बैंक में जमा 35.5 लाख का गबन मामले में लगातार चौथे दिन रणधीर वर्मा चौक पर धरना जारी रहा। जानकारी के अनुसार एसबीआई के अधिकारियों ने भुक्तभोगी बासुदेव ठाकुर को आंदोलन स्थगित करने की बात कही, लेकिन भुक्तभोगी ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति विजय कुमार शकामूरी को 35.5 लाख भुगतान करने से पूर्व कन्फर्मेशन कॉल क्यों नहीं किया गया पहले उसका लिखित कारण दे उसके बाद ही सत्याग्रह वापस लिया जाएगा ।

सत्याग्रह चौथे दिन जारी, बासुदेव ठाकुर ने एसएसपी और डीसी से किया भेंट, सुनाई अपनी पीड़ा ।
रणधीर वर्मा चौक धनबाद में न्याय की आस लगाए सपरिवार सत्याग्रह पर बैठे बासुदेव ठाकुर ने एसबीआई के रीजन प्रबंधक को पत्र देकर अपने खाते से हुई 35.5 लाख निकासी का बिंदुवार जांच करने की मांग की साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक और डीसी से मुलाकात कर कहा कि एसबीआई द्वारा चेक से संदिग्ध व्यक्ति को हस्तांतरण करने से पहले कॉल करने से मेरा 35.5 लाख रुपया का गबन होने से बच जाता, जिसके कारण मेरा पूरा परिवार सड़क पर आ गया है ।
ग्राम स्वराज अभियान के जगत महतो ने कहा कि बासुदेव ठाकुर की चेक से निकासी की तुरंत जांच होनी चाहिए। जांच में दोषी पाए जाने वाले बैंक कर्मी/अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
सत्याग्रह में बासुदेव ठाकुर के साथ उनका पुत्र विनोद ठाकुर, सतेंद्र ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार, रामजी ठाकुर, नाती रंजन ठाकुर, शिवम कुमार, अभिषेक ठाकुर सहित अन्य लोग बैठे हैं।
