
कतरास: “मेहनत करने वाले समस्याओं का पहाड़ चीरकर सफलता के फूल उगाते हैं”। जी हां यह कहावत बिल्कुल सच कर दिखाया है अंगारपथरा निवासी संकल्प एजुकेशन के निदेशक सह जय धरती मां फाउंडेशन के जिला सचिव सहदेव महतो की पुत्री रूपा महतो ने। बताते चले कि रूपा महतो का चयन नवोदय विद्यालय समिति, नोएडा, दिल्ली द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बांका बिहार में फीमेल स्टाफ नर्स के पद पर हुआ है। ज्ञात हो की रूपा महतो ने प्रारंभिक शिक्षा संकल्प एजुकेशन से पूरा करके डी ए वी उच्च विद्यालय कतरासगढ़ से मैट्रिक, कतरास कॉलेज से इंटर एवं रांची रिम्स से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पुरी कर अपना पहला योगदान शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद में दिया। उसके बाद बोकारो जनरल अस्पताल बोकारो, तत्पश्चात डीवीसी बोकारो थर्मल में अपनी सेवा देते हुए अखिल भारतीय नवोदय विद्यालय सीधी भर्ती परीक्षा में सफलता पाकर अपना स्थान बनाया। उन्होंने इस पद के लिए चयनित होकर यह साबित कर दिया है कि आकाश असीमित है हमें सिर्फ हिम्मत, परिश्रम और धर्य के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।
इस सफलता पर संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, नमन विद्या के निदेशक कृष्णानंद पांडे ,जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, सह संस्थापक रंजीत कुमार ,जनजातीय कल्याण पदाधिकारी सुधीर हेंब्रम, कार्यक्रम पदाधिकारी शमशेर अली, विनोद बिहारी महतो जनजातीय कन्या उच्च विद्यालय के संस्थापक सचिव शंकर किशोर महतो, अधिवक्ता बैजनाथ केवट, दीपक कुमार साव, आरटीआई कार्यकर्ता अरबिन्द सिन्हा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
