
निरसा: कुमारधुबी स्थित सुजीत वर्मा द्वारा संचालित वर्मा क्लासेस में आयोजित करंट अफेयर्स प्रतियोगिता में करियर ज़ोन निरसा के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों का नेतृत्व करियर ज़ोन निरसा के शिक्षक राहुल साहनी ने किया। प्रतियोगिता में करियर ज़ोन निरसा की ओर से माही गुप्ता, देव मोदक, आराध्या गोप, अंकुश कुमार यादव, रोहन राज, अदिति कुमारी,श्रेया रुज , आराध्या कुमारी, आस्था कुमारी, अभि मोदक एवं माधव मोदक सहित कई छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि राहुल साहनी सर (कॉम्पिटिशन वाला) हमेशा निरसा के बच्चों को आगे बढ़ाने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर देने के लिए राहुल साहनी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बच्चों के आवागमन की व्यवस्था के लिए शीतल दुदानी ने वाहन किराया हेतु आर्थिक सहयोग (दान) प्रदान किया। उनके इस सहयोग से विद्यार्थियों को प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचने में सुविधा हुई। करियर ज़ोन निरसा परिवार एवं विद्यार्थियों ने शीतल दुदानी के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए उनका सहयोग सराहनीय है।
कार्यक्रम के दौरान सुजीत वर्मा सर ने राहुल साहनी सर की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक क्रांतिकारी शिक्षक बताया। उन्होंने कहा कि राहुल साहनी और उनकी पूरी टीम निरसा के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी माहौल से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में समसामयिक घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास करना था। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्रों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की।
