
कतरास: श्री गंगा गौशाला कतरास करकेंद में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया गया कि 24 जुलाई 2026, शुक्रवार को एक भव्य धार्मिक उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्री श्याम गंगा मंदिर के निर्माण हेतु ‘भूमि पूजनोत्सव’ के साथ-साथ श्री हनुमान जी मंदिर का पुनरुद्धार कार्यक्रम भी संपन्न होगा। पूरा कार्यक्रम पूज्य श्री संतोष भाईजी के पावन सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।
आयोजक समिति ‘श्री श्याम गंगा सेवा समिति’ एवं ‘श्री गंगा गौशाला, कतरास-करकेंद’ ने बताया कि गौमाता की असीम अनुकम्पा से इस पुनीत कार्य की शुरुआत की जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है। प्रेस को संबोधित करते हुए गंगा गौशाला के अध्यक्ष अनीश डोकानिया ने कहा कि ईश्वर की असीम अनुकंपा से गौशाला प्रांगण में भव्य श्याम मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरा मंदिर का निर्माण राम मंदिर के तर्ज पर किया जाएगा। इस मंदिर के शिल्पकार भी प्रसिद्ध राम मंदिर के शिल्पकार पद्मश्री चंद्रकांत बलवंतरायजी सोमपुरा ही होंगे। मंदिर में न कोई लोह सामाग्री इस्तेमाल की जाएगी और न ही अन्य धातु। पूरा मंदिर का निर्माण राजस्थान के प्रसिद्ध बंशी पत्थर से किया जाएगा।

शाम को सजेगी भव्य भजन संध्या
दिन भर धार्मिक अनुष्ठान चलने के बाद शाम को भव्य सांस्कृतिक व भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक कोयलांचल के विख्यात गायक पंकज शर्मा और कोलकाता के सुप्रसिद्ध गायक निहाल ठाकराण के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति
दी जाएगा।
प्रेस वार्ता में गंगा गौशाला कतरास के अध्यक्ष श्री अनीष डोकानिया, महासचिव महेश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ बी एन चौधरी, राजेश सिद्धूल, सुमित खंडेलवाल, संयोजक प्रदीप सोनी, सह संयोजक राजेश केडिया, कोषाध्यक्ष आकाश खंडेलवाल, गोविंद खंडेलवाल, उदय वर्मा, कृष्ण कन्हैया राय, विष्णु चौरसिया, सरोज विश्वकर्मा, पंकज सिन्हा, सुनील डगाईज, सचिव दीपक अग्रवाल, पंकज भुवालका, अशोक शर्मा, संजय लोयलका, आजाद कृष्णा, महेंद्र चौधरी, कैलाश कुरुवाल, विनोद शर्मा, दीपक बरेलिया, शुभम राजगढ़िया, शीतल शर्मा, नरेश अग्रवाल, घनश्याम खंडेलवाल, रामचंद्र रावत, राजेश सिंघल मौजूद थे।
