
कतरास/धनबाद: सिलेक्टेड गोविंदपुर भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र की घटना की जानकारी मिलने पर क्रांतिकारी युवा शक्ति के सदस्यों ने बुधवार को प्रभावित स्थल का दौरा कर वहाँ के लोगों का हालचाल जाना।
संगठन के विक्की सिंह, प्रेम तिवारी, शुभम सिंह, कुणाल सिंह, सूर्यकांत एवं अन्य सदस्यों ने प्रभावित क्षेत्र में इस घटना में प्रभावित परिवार,बच्चों एवं स्थानीय लोगों के बीच केला एवं बिस्कुट का वितरण किया। इस दौरान सदस्यों ने प्रभावित परिवारों का मनोबल बढ़ाया तथा आगे भी यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
संगठन के सदस्यों ने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में समाज के साथ खड़ा होना हम सभी का दायित्व है। क्रांतिकारी युवा शक्ति आगे भी समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभाती रहेगी।
