
कतरास: पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हों गया है । जहां एक ओर कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत राजहंस फैक्ट्री के पीछे सिलेक्टेड गोविंदपुर बस्ती में भू धंसान की चपेट में आकर 5 घर जमींदोज हो गया। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण वेस्ट मोदीडीह हरिजन टोला में एक घर का दिवार टूट कर गिरने से उसके मलबे में दबकर घर में सो रही बृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हों गयी
मृतक के परिजन दिनेश दास ने बताया की बुधवार सुबह करीब 4 बजे उसने देखा की अन्य कमरे में सोई उसकी दादी 75 वर्षीय कारी देवी के ऊपर मिट्टी का दिवार गिरा हुआ है और वह मिट्टी के मलबे मे दबी हुई है। आनन फानन में तुरंत उसे मलबे से निकालकर कतरास के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर स्थानीय लोगों के अलावा कई जनप्रतिनिधीयों ने मौके पर पहुंच कर परिजनो को ढांढसा बंधाया वही एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने 3100 रूपये का आर्थिक सहायता कर आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया,
