
प्रकाश कुमार एवं सिमरन कुमारी को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया

कतरास: शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में 12 फरवरी से चल रहे वार्षिक खेलकूद सा युवा महोत्सव का समापन बुधवार को भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड सरकार के सचेतक शहर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो महाविद्यालय के प्राचार्य सह जैक सदस्य डॉ अरुण कुमार महतो, सिजुआ कोलियरी हेड श्री संजीव ठाकुर, बीबीएमकेयू रसायन विभाग के डॉ लीलावती कुमारी, सिजुआ कोलियरी आरसीएमएस अध्यक्ष संजय सिंह एवं पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर दिनेश महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। शक्ति कॉलेज के प्रतिभावान छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत नृत्य किया।

शिक्षा के क्षेत्र में दशकों से नए कीर्तिमान गढ़ रहा है शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ- मथुरा महतो
इसके पश्चात टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विभिन्न खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रकाश कुमार एवं सिमरन कुमारी को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने कॉलेज के बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस कॉलेज के बच्चे आज हर क्षेत्र में स्वयं का लोहा मनवा रहे हैं। न केवल पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता का झंडा गाड़ रहे हैं बल्कि खेलकूद में भी अपने माता पिता और कॉलेज का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण महतो की प्रशंसा करते हुए कहा कि दशकों से यह कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते आ रहा है। यदि दशवीं या बारहवीं में शत प्रतिशत परिणाम की बात आती है तो शक्ति कॉलेज का नाम जरूर आता है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

शिक्षित बच्चे ही देश के भविष्य का दिशा और दशा तय करते हैं- डॉ अरुण कुमार महतो
वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण महतो ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य का दिशा और दशा तय करते हैं। एक शिक्षक होने के नाते बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारा नैतिक जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी। वहीं खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक भी होता है। इससे व्यक्ति तन और मन से स्वस्थ होते हैं। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों को खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रौशन करने की बात कही। मौके पर सैकड़ों छात्र छात्राएं, गणमान्य लोग एवं पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

